झांसी: GRP/RPF/क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 13 किलो 370 ग्राम गांजा सहित वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2024 शनिवार को जीआरपी मीडिया सेल ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में जीआरपी, आरपीएफ एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 मार्च को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से एक को गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के पास से 13 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।