झांसी: बबीना पुलिस ने चोरी गए सोने के जेवरात सहित एक अभियुक्त को अंबेडकर नगर स्थिर मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2024 दरअसल बबीना पुलिस द्वारा एक चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए शनिवार को अभियुक्त अविनाश को अंबेडकर नगर के पास हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से सोने के जेवरात कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया बरामद किए हैं।