झांसी: झाँसी जिले मे हुई बारिश किसानों की फसले हुई बर्बाद, किसानों ने की आर्थिक सहायता की मांग
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2024 झांसी में देर रात्रि हुई बारिश के चलते जहाँ मौसम ने करवट ली है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता के बादल छाये हुए हैं। वहीं अब किसानों की फसल की बर्बादी का डर सताने लगा है। आपको बता दें कि देर शाम होते होते झांसी के बबीना, रक्सा, मोट, मऊरानीपुर, गुरसराय, गरोठा,बंगरा सहित आदि ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से देर रात तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।