सिराथू: साखा गाँव में अवैध रूप से शराब बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने 203 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
सैनी थाना क्षेत्र के साखा गाँव में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब की सूचना पुलिस को मिली थी।मौके पर गाँव पहुचीं पुलिस ने तीन लोगों को 203 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।इनके पास से पाँच कुंटल लहन बरामद किया गया था जिसे पुलिस ने नष्ट किया है।थाना सैनी लाकर पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए इनका माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।