शिवपुरी नगर: पोहरी के बागलोन में दामाद को पीटा, 10 माह के मासूम को जलते चूल्हे में फेंका, गर्भवती पत्नी को जबरन ले गए
शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील अंतर्गत थाना छर्च के ग्राम बागलोन में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मर्यादाओं और इंसानियत को ताक पर रखकर जानलेवा हमला करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल अपने दामाद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए 10 माह के दूधमुहे बच्चे को जलते हुए चूल्हे में फेंक दिया।