पातेपुर: पातेपुर के बहुआरा गांव में बाइक की ठोकर से महिला के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, बहु का बयान दर्ज।
पातेपुर के बहुआरा गांव में गुरुवार को बाइक की ठोकर से महिला की मौत के बाद पुलिस ने घटना के 22 घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका लुखीया देवी के बहु का फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे SHO रौशन कुमार ने बताया कि मौके से गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई जारी है।