पिंड्रा: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर भड़के भाजपा नेताओं ने फूलपुर थाने में की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा इलाके में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्ट के खिलाफ जांच की मांग की है। शिकायत में जगदीशपुर निवासी अक्षय राजभर की फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए जाने की शिकायत की गई है।