शाहपुरा: लम्हेटा रोड पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी, भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच जारी
थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे बताया कि घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को ऋतिक बारी उम्र 20 वर्ष निवासी कोतवाली ने बताया कि वह मोमोस का ठेला लगाता है जब वह अपने साथियों के साथ देवी दर्शन का लौट रहा था। तभी राहुल और राम रैकवार आए और विवाद करते हुए गोली मार दी और मौके से भाग गए।