पिछोर: पिछोर नगर कृषि उपज मंडी में विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी ने व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों की बैठक ली
पिछोर नगर के कृषि उपज मंडी समिति पिछोर में आज मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी जी द्वारा सभी व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारियों की मीटिंग ली गई है। जिसमें सभी व्यापारियों से मंडी के संचालन एवं आगामी रबी की फसल के सीजन की चर्चा की गई। बिजली पानी तथा साफ सफाई के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दशा निर्देश दिए हैं।