ब्यौहारी: देवलौंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा हाइवा जब्त; चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
देवलौंद पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जमुई तलेया के पास एक हाइवा जब्त किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। करीब 15 लाख रुपये का हाइवा और 50 हजार रुपये मूल्य की रेत जब्त की गई। अज्ञात चालक व वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे सामने आई है।