रावटी: ग्राम ठिकरिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Rawti, Ratlam | Apr 24, 2024 सैलाना ग्राम ठिकरिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं का पुष्पमाला से स्वागत किया। सरपंच तोलाराम गामड़, सचिव कैलाश वसुनिया, मोबलाइजर जगदीश गामड़, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक कपिल परमार, राजेश कुमार मोरी, मनीष जैन, रवींद्रसिंह पंवार, आदि उपस्थित रहे।