बदायूं: बदायूं की थाना कादरचौक पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 19 वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Mar 29, 2026 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना कादरचौक पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार तीन बजे के आसपास गिरफ्तार वांछित वारंटियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।