ओबरा: खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोल बिहारी बिगहा से 9 लीटर शराब बरामद
खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोल बिहारी बीघा से पुलिस ने लगभग 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। गुरुवार की शाम छह बजे थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि विनोद चौधरी के घर से देसी शराब बरामद किया गया है। सूचना मिली थी कि युक्त घर में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब बरामद कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।