कायमगंज: कायमगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी आढ़ती की ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या, बदमाश घर से बुलाकर ले गए थे
कायमगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी 45वर्षीय आढ़ती जीवन किशोर यादव की गुरुवार देर रात ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया कि 2 अज्ञात युवक उन्हें घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और कुछ दूरी पर ले जाकर गोली मार दी।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम गया।CCTV कैमरों की फुटेज में 2 संदिग्ध युवक दिख रहे है।