तमकुही राज: गोड़ईता श्रीराम में श्रीरूद्र महायज्ञ के पहले दिन साध्वी स्मिता दीदी ने बताया राम नाम का महत्व
गोड़ईता श्रीराम में हो रहे श्रीरूद्र महायज्ञ में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस श्री अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने श्रीराम नाम की चर्चा कर राम के नाम को भगवान राम से भी बड़ा बताते हुए कहा कि राम का नाम जपने वाले कई संत और कवि हुए जो श्रीराम जपते हुए असंख्य साधु-संत मुक्ति को प्राप्त हो गए हैं।