हरसूद: सांदीपनि विद्यालय हरसूद की छात्रा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन, किया सम्मानित
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हरदा में 3 से 7 अक्टूबर तक 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सांदीपनि विद्यालय हरसूद की कक्षा दसवीं की छात्रा सावित्री पिता डोम युवने ने इंदौर संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।