नवाबगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, देखकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का चढ़ा पारा, बोले-मशीन भेजकर एहसान किया क्या?
देहरादून के नवाबगढ़ क्षेत्र में तेज बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हालात की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नाला ब्लॉक होने की स्थिति सामने आने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और जवाब तलब किया।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब नाला ब्लॉक है तो जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में क्या कर रहे हैं? विधायक ने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने और नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
#Navabgarh #Dehradun #MunnaSinghChauhan #Uttarakhand #Rain #Waterlogging #देहरादून #उत्तराखंड #pahadsamachar