शाजापुर: चाइना डोर का उपयोग और बिक्री करने पर होगी सख्त कार्रवाई, शाजापुर में रैली निकालकर दिया गया संदेश
घातक चाइना डोर के उपयोग पर नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग द्वारा कवायद की जा रही है। इसे लेकर गुरुवार रात करीब सात बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शाजापुर नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। जिसमें शामिल अधिकारी और कर्मचारी चाइना डोर की घातकता बताने वाली तख्तियां लिए हुए शामिल रहे।