शाजापुर: माह के पहले कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत और मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ
माह के प्रथम कार्य दिवस आज गुरुवार 02 जनवरी को कलेक्ट्रेट में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर शबीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।