शाजापुर: BKSN कॉलेज में युवा संगम रोजगार मेले में 46 आवेदकों का प्रारंभिक चयन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस बी.के.एस.एन. गवर्मेंट कॉलेज शाजापुर में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 167 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया। प्राचार्य डॉ वी एस विभूति द्वारा मेले में उपस्थित समस्त नियोजको के स्टाल का अवलोकन कर उनके द्वारा दिये जा रहे रोजगार स्वरोजगार एवं प्रशिक्षणों कि जानकारी प्राप्त की गई।