सिगरा पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2026 वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बस स्टेशन रोडवेज परिसर के पास से दबोच लिया।