मोठ: गरौठा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, विधायक जवाहर राजपूत ने पूंछ कस्बे में हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं 4 नई बसें
Moth, Jhansi | May 24, 2026 झांसी के पूंछ कस्बे में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 4 नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। नई बस सेवाओं से हीरानगर, ककरबई, सेरसा, गढ़वई समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों को झांसी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।