सांगोद: अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दान, परिंडे बांधे
Sangod, Kota | Apr 21, 2026 राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार के जन्मदिवस के अवसर पर सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को सांय 5बजे स्थानीय गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया।