नवाबगंज: एमआरपी पर सरकारी नियंत्रण की मांग, ग्राहक पंचायत जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी पर सरकारी नियंत्रण लागू करने की मांग उठाई है।संगठन ने इस मुद्दे को लेकर 25 मई 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। ग्राहक पंचायत का आरोप है कि कई कंपनियां मनमाने तरीके से एमआरपी तय कर उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूल रही हैं।