बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, वकील और राज तालाब थानाधिकारी को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार
बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक वकील और थाना अधिकारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने वकील शरीफ खान को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत राजतालाब थानाधिकारी दिलीप सिंह के नाम पर ली जा रही थी।