बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर करणीसेना और अन्य संगठनों ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना और वागड़ फाइनेंस परिवार द्वारा गुरुवार दोपहर 1:30 बजे कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और कलेक्ट्रेट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।