बांसवाड़ा: सदर थाने में 4 आबकारी प्रकरणों में न्यायालय से आदेश पर जब्त 600 कार्टून हरियाणा-चंडीगढ़ निर्मित शराब को किया गया नष्ट
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार आबकारी के प्रकरणों में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 600 कार्टून हरियाणा चंडीगढ़ निर्मित शराब को जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में नियम अनुसार निस्तारण किया गया। उक्त जानकारी सदर पुलिस द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे दी गई है।