बांसवाड़ा: पाचलवासा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक के पैर में लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के पाचलवासा रोड़ पर गुरुवार सुबह 11 बजे कार ने बाइक को चपेट में ले लिया युवक को पैर पर लगी गंभीर चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी गुरुवार दोपहर 1 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि बंसीलाल पुत्र गेबीलाल निवासी काकरीया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।