उमा माहेश्वरनाथ पंचमुखी महादेव मंदिर, चाक में भव्य महाआरती और कुंवारी कन्या भोज के साथ अंतिम सोमवारी का हुआ भव्य समापन।
मटिहानी प्रखंड के चाक स्थित उमा माहेश्वरनाथ पंचमुखी महादेव मंदिर एवं शक्तिपीठ चंडीका स्थान में सावन की अंतिम सोमवारी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। शाम में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ और माता चंडीका की आराधना की। इसके बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराकर सावन सोमवारी का विधिवत समापन किया गया।
हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
हर हर महादेव! जय माता चंडीका! 🙏🔱
#NEWSOFBEGUSARAI #Matihani #Begusarai #PanchmukhiMahadev #UmaMaheshwarnath #SawanSomwari #महाआरती #कन्याभोज #हरहरमहादेव