प्रखंड क्षेत्र के सिसहनी पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अच्छेलाल यादव, नगर अध्यक्ष शंभू पासवान एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन सुमन पासवान ने किया