पलामू के नवनियुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों को गुमराह करने का मामला गुरुवार को सामने आया है। जानकारी मिली है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं।