धौलपुर: धौलपुर में प्राइवेट अस्पतालों की 24 घंटे की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी
राजस्थानभर में प्राइवेट अस्पतालों की 24 घंटे की हड़ताल का असर अब धौलपुर में भी साफ देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस हड़ताल के चलते जिले के अधिकांश निजी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। कई अस्पतालों के बाहर ताले लगे हुए हैं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जयपुर के