पंचदेवरी: पंचदेवरी में पेड़ से गिरकर युवक की मौतः आम तोड़ते समय हुआ हादसा, चार बच्चों का पिता था। परिजनों में मचा कोहराम।
कटेया थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर 37 वर्षीय युवक हरेश्वर कुशवाहा की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, हरेश्वर कुशवाहा दोपहर अपने घर के पास स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौक