बुलंदशहर: कोतवाली देहात पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 18 पंखे, 9 टोटी और 5 सोलर प्लेट
कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 04 शातिर चोरो को मामन रोड नहर की पटरी से चोरी किये गये 18 पंखे, 09 टोटी व 05 सोलर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त शामिल किस्म के हैं।