बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के सामने दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के सामने दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।