बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास दबंगों ने की युवक की पिटाई, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखकर वह तत्काल मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।