बरेली: ग्राम निसोई निवासी एक महिला की जमीन पर दबंग कर रहे अवैध निर्माण, एसएसपी से की गई शिकायत
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निसोई की रहने वाली अमरवती ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसकी जमीन पर दबंग दबंगई के बल पर बुनियाद भरवा रहे हैं पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की