बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के हुरहुरी में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत
मीरगंज थाना क्षेत्र के हुरहुरी में दो बाइकों में जबरदस्त तरीके से भिड़ंत देखने को मिली है। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरा बाइक चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।