लातेहार: हिंडालको की उदासीनता से रिचू घुटा के तीन पंचायत के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित: पवन कुमार, विधायक प्रतिनिधि
रविवार की सुबह करीब दस बजे रिचू घुटा के तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने हिंडालको कंपनी के विरोध मे बैठक की।बैठक का नेतृत्व करते हुए विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने कहा कि हिंडालको 70 वर्षों से कार्य कर रही है।लेकिन यहां बुनियादी सुविधा आज तक बहाल नहीं हुई।ऊपर से डीवीसी द्वारा कोयला का कार्य किया जाना है।जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।