देेेवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात युवक का शव
Deoria, Deoria | Jun 22, 2025 भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के पास रविवार सुबह 10 बजे लोगों रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव देखा, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।