हमीरपुर: हमीरपुर विधायक ने कहा- दो माह में घर-घर पहुंचाएंगे नमामि गंगे का पानी, वरना होगी कार्रवाई
टेढ़ा गांव में बीती रात आयोजित चौपाल में सदर विधायक के सामने ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, सिंचाई, खाद की समस्या का मुद्दा जोर-शोर से उठाकर निदान की मांग की। बैठक में मौजूद नमामि गंगे के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए सदर विधायक ने कहा कि दो माह में घर-घर पानी पहुंचाने की समस्या का समाधान करें। दो माह बाद वह अधिशासी अभियंता के साथ गांव आकर कराए गए कार्यों का