झाबुआ: झाबुआ में कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ, कलेक्टर भी मौजूद रहीं
Jhabua, Jhabua | Oct 1, 2025 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कलेक्टर नेहा मीना मौजूद रही जिन्होंने कई कर्मचारियों को बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मंथ का प्रमाण पत्र दिया।