मैनपुरी: किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतर्राज्यीय लूट गैंग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय लूट गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने खड़सरिया बॉर्डर से सुघल बाबू और विकास को पकड़ा। दोनों आरोपी मैनपुरी, फिरोजाबाद और इटावा समेत कई जिलों में लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।