बदायूं: गोपालगंज मोहल्ले में हिस्सा बंटवारे को लेकर 4 लोगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 5, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गोपालगंज मौहल्ले में हिस्सा बंटवारे को लेकर 4 लोगों ने 40 वर्षीय सुखराम पुत्र दुर्गा प्रसाद व उसकी पत्नी सीमा को लाठी डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल सुखराम व उसकी पत्नी सीमा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।