मानो तो एक खून का रिश्ता है हम सभी का, ना मानो तो कौन क्या लगता है किसी का...! इसी भावना को साकार करते हुए माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन मंडला के रक्तवीरों ने शनिवार को 12 बजे चार यूनिट रक्तदान कर चार परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई। संगठन के रक्तदाता नीलू रजक हिरदेनगर, विरेंद्र चौरसिया बम्हनी, विरेंद्र जघेला ग्वारा और शरद चौरसिया शामिल रहे।