बरहेट: एलपीजी गैस कार्यालय बरहेट के पास टेंपो चालकों का धरना, दो माह से रोजगार ठप्प
रविवार को एलपीजी टेंपो चालकों ने एलपीजी गैस उपलब्ध नहीं होने के विरोध में गैस कार्यालय के समीप मैदान में अपना अपना टेंपू खड़ा कर किया धरना प्रदर्शन कहा गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण टेंपो बंद हो गया है जिसके कारण टेंपो का किस्त चुकाना तो दूर परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। चालकों ने सरकार से एलपीजी गैस उपलब्ध कराने की मांग की।