गुना नगर: मारपीट मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 5 मई को थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी रितेश यादव निवासी बूढ़े बालाजी गुना पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय की कार्रवाई से लगातार फरार रहने पर आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 4 मई को सूचना पर गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।