प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मांधता थाने में तैनात दरोगा पर FIR
मांधता थाने में तैनात एसआई अर्जुन सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का वादा कर होटल में रखा और बाद में धमकी दी। सोमवार शाम 7 बजे से सीओ ने बताया की आरोपी दरोगा के खिलाफ महिला थाने में बीएनएस की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।