फिरोज़ाबाद: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की सटीक कार्रवाई से मचा हड़कंप
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।