सोमवाद को 5 बजे संपतिहा पुलिस चौकी के सामने सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही कार से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 19 किलो चरस बरामद किया है। जानकारी पाते ही नौतनवा क्षेत्राधिकारी थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी अधिकारी मौके पर पहुंचे। चरस लेकर जा रहे गाजीपुर निवासी कार चालक हेमंत सिंह के खिलाफ पुलिस कार्यवाही में जुट गई।